बगहा, मार्च 2 -- रामनगर। मिली गुप्त सूचना पर अपर थानाध्यक्ष राज कुमार राय के नेतृत्व में सोमवार को की गई कारवाई में पुलिस ने नगर के स्टेशन - बिलासपुर रोड से गांजा तस्कर को साढ़े चार किलो से अधिक गांजा के साथ पकड़ा हैं। पकड़े गए गांजा तस्कर की पहचान सिलवटिया बड़गो गांव निवासी रघुनाथ पटेल के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बाईक भी जब्त कर ली हैं। पकड़ी गई बाईक होंडा की शाइन बताई गई हैं। इस सबंध में बताया जाता है कि पुलिस को स्टेशन रोड़ में गांजा आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां जाल बिछाया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने गांजा पकड़े जाने की पुष्टि की हैं। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.