4.5 करोड़ की वार्षिक लीज पर चलेगा 49 करोड़ से तैयार हैबिटेट सेंटर
सहारनपुर, मई 27 -- सहारनपुर मनोज नरूला । स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार किए गए आधुनिक हैबिटेट सेंटर को 15 वर्षों के लिए लीज पर दे दिया गया है। अब इसका संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा। लीज समझौते के तहत स्मार्ट सिटी को प्रतिवर्ष करीब 4.5 करोड़ रुपये की आय होगी। खास बात यह है कि हर वर्ष इस आय में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की जाएगी, जिससे आने वाले समय में नगर निगम और स्मार्ट सिटी की आमदनी लगातार बढ़ती रहेगी। करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया यह आधुनिक हैबिटेट सेंटर 13059.45 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए बेहतर मंच तैयार करना है। अधिकारियों का मानना है कि सेंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.