गौरीगंज, अगस्त 11 -- अमेठी। स्वतंत्रता दिवस को भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। इस बार हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के करीब 4.47 लाख घरों पर तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि जिले में करीब दो लाख परिवारों के पास पहले से तिरंगा उपलब्ध है, जबकि लगभग डेढ़ लाख नए झंडे प्रशासन की ओर से वितरित किए जाएंगे। शेष परिवारों को भी अभियान से जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: स्वतंत्रता दिवस की आहट से तिरंगामय हुआ शहर उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयो...