फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए जनपद के सातों ब्लॉकों में डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए थे उनके वेरीफिकेशन का काम चल रहा है। अभी भी 29 फीसदी वेरीफिकेशन का काम बचा है। होली के बाद वेरीफिकेशन के काम में तेजी आने की संभावना है। हालांकि 16 मार्च तक की अवधि निर्धारित है। इस समय तक ही काम पूरा किए जाने की आयोग की ओर से समय सीमा तय की गयी है। आयोग को आशंका थी कि मतदाताओ के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित कराया गया। इसमें जनपद में 4 लाख 45 हजार 938 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए। जबकि पंचायत नामावली में कुल 1187212 मतदाता हैं। प्रशासन की ओर से डाटा मिलने के बाद से ही व्यापक जांच के लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं। अब तक करीब 71 फीसदी मतदाताओं...