काशीपुर, अप्रैल 3 -- काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान गुरुवार को एक युवक को 4.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार रात मोहल्ला अली खां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ढैला नदी के पास काली बस्ती से मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा निवासी सलीम अहमद उर्फ दानिश पुत्र शाबुद्दीन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल सचिन कुमार, मनोज जोशी, अमरदीप सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.