अररिया, जून 11 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम सिसोना गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से 4.41 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर ही गृहस्वामी परवेज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि परवेज अपने घर में शराब छिपाकर रखता है और उसकी होम डिलीवरी करता है। सूचना के सत्यापन के लिए पुअनि इम्तियाज खान सशस्त्र पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे। पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर में शराब रखकर होम डिलीवरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से 4.41 लीटर अवैध वि...