4.41 करोड़ का चरस, गांजा कराया नष्ट
फिरोजाबाद, मई 22 -- ऑपरेशन दहन अभियान के तहत शुक्रवार को एसएसपी आदित्य लांग्हे के पर्यवेक्षण में थाना दक्षिण, उत्तर, मटसेना, जसराना, शिकोहाबाद, मक्खनपुर, टूंडला, पचोखरा एवं थाना सिरसागंज के विभिन्न एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 74 अभियोगों में जब्त किए गए माल (जिसमें गांजा, चरस, डायजापाम) कुल 787.501 किलोग्राम को जेआरआर वैस्ट मैंनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एत्मादपुर जिला आगरा में दस्तावेज सहित प्रस्तुत किया। जिसे डीडीसी कमेटी सहित उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में भस्मक भट्टी में नष्ट कराया गया। सीओ साइबर सेल चंचल त्यागी ने बताया कि 4.41 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.