गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त शुक्रवार की शाम पांच बजे किसान भाइयों के खाते में आ जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी से 18640 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस धनराशि में से 87.39 करोड़ रुपये गोरखपुर के लाभार्थी किसानों को मिलेंगे। गोरखपुर जनपद के 436957 किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये 22 वीं किस्त स्थानांतरित होंगे। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार, महायोगी कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर समेत सभी ब्लॉक में कृषि विभाग इसका प्रसारण कराएगा। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ऐसे पात्र किसान जिन्होंने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.