बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त शाम पांच बजे गुवाहटी, असम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस से जारी करेंगे। 22 वीं किश्त का लाभ जिले के 4,31,225 किसानों को मिलेगा। इन किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये आएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिले में देखा जायेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में किया जायेगा। यहां जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक रहेंगे। ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...