लखीसराय, जून 13 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के परिया पोखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और शहरवासियों को मनोरंजन एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 4.2 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना आज बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना के अधिकांश कार्य अधूरे पड़े हैं और जो सुविधाएं विकसित की गई थीं, वे भी उपयोग के अभाव में दम तोड़ती नजर आ रही हैं।

सम्भवित सुविधाएं परिया पोखर के सौंदर्यीकरण के तहत बच्चों के लिए मिनी पार्क, लोगों के बैठने के लिए स्टैंड और कुर्सियां, टहलने के लिए पथ तथा नौका विहार की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि इन सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पोखर के चारों ओर जलीय घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे इसकी ...