4.17 मिनट के फुटेज ने दातागंज पुलिस को कठघरे में खड़ा किया
बदायूं, अगस्त 31 -- बदायूं। दातागंज कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान राजेश कोरी की मौत के मामले में सामने आया चार मिनट 17 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के लिए ही सवाल खड़े कर रहा है। राजेश की हालत दिखाने के उद्देश्य से बाहर आया यह फुटेज पुलिस की कार्यशैली और थाने में लगे सीसीटीवी की गोपनीयता पर सवाल बन गया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग थाने से बाहर कैसे पहुंची। शनिवार को सामने आए फुटेज में राजेश हवालात के गेट पर बदहवास हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। एक सिपाही उसे झकझोरता नजर आता है, जबकि पास में होमगार्ड भी खड़ा है। यह भी पढ़ें- भाजपा राज में रक्षक ही बने भक्षक, बदायूं में पुलिस कस्टडी में दलित की मौत पर बरसे संजय सिंह राजेश को पानी पिलाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन वह पानी निगल नहीं पाता। इसके बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.