4.17 किलो गांजा के साथ पुलिस ने धंधेबाज को दबोचा
बगहा, अक्टूबर 4 -- चनपटिया। कुमारबाग थाने की पुलिस ने शनिवार की रात बनवा टोला स्थित अच्छेलाल यादव के घर में छापेमारी कर 4.17 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ उसे धर दबोचा है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। इसकी जानकारी रविवार को थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि धंधेबाज के विरुद्ध एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूछताछ में धंधेबाज ने पुलिस को बताया है कि वह बनारसी चौक स्थित पान की गुमटी में रख गांजा की बिक्री करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.