देहरादून, मार्च 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 4/3 गोरखा राइफल्स (जीआर) ने रविवार को अपना 64वां ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास और सैन्य परंपराओं के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल प्रदीप राना और मेजर नर बहादुर लिम्बु ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के दौरान पलटन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया। सूबेदार रवि थापा ने कारगिल युद्ध में पलटन की अदम्य शौर्य गाथा से रूबरू कराया। साथ ही देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 4/3 जीआर की स्थापना एक मार्च 1963 को हुई थी। स्थापना दिवस के इस खास मौके पर कैप्टन पुष्कर अधिकारी ने कई जवानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवीन थापा, सूबेदार प्रेम सिंह आले, सूबेदार कमल थापा, कैप्...