4 हिस्सों में बंटेगा यूपी, राजभर का बेटा बनेगा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री, सुभासपा की रैली में राजभर का दावा
देवरिया, सितम्बर 20 -- OM Prakash Rajbhar: यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश की सियासत गर्माने लगी है। देवरिया के जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट के मैदान में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सामाजिक समरसता रैली में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के चार हिस्सों में बंटेगा। पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा। जिस दिन ऐसा हुआ राजभर समाज का बेटा ही पूर्वांचल का मुख्यमंत्री बनेगा। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा रही है। गरीब, जरूरतमंद परिवारों को आवास, शौचालय, बिजली, सड़क आदि बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। विकास का लाभ जाति और धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि जरूरत और पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। युवा रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.