मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- बिहार पुलिस एसएलआर और इंसास राइफल की एक लाख 20 हजार गोलियां खरीदेगी। इसके साथ ही 42.28 करोड़ की राशि से चार हजार नई 9 एमएम पिस्टल की भी खरीदारी होगी। इसके लिए गृह विभाग ने पुलिस महकमे को 43 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। हथियार खरीद के लिए इस राशि की अग्रिम निकासी की भी मंजूरी दे दी गई है। गृह विभाग आरक्षी शाखा के संयुक्त सचिव कमल नयन ने पत्र जारी किया है। इस खरीद के बाद बिहाल पुलिस अपराधियों से निपटने और कानून का राज स्थापित करने में अधिक सक्षम होगी। बताया गया है कि ईशापुर राइफल फैक्ट्री से 9 एमएम बोर की चार हजार ऑटोमेटिक पिस्टल की खरीद होगी। वहीं, पुणे के खड़की स्थित गोली फैक्ट्री से एसएलआर में इस्तेमाल होने वाली 7.62 एमएम बोर की 60 हजार गोलियां खरीदी जाएंगी। इस पर 62 लाख 97 हजार 600 रुपये खर्च आएगा। इस पर जीएसटी भी...