4 हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों का प्रमोशन फंसा, आयोग की आपत्तियों से अटका मामला
मुख्य संवाददाता, अगस्त 3 -- यूपी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत तकरीबन चार हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रवक्ता पद पर प्रमोशन फंसा हुआ है। नियमानुसार पांच साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं की हर साल रिक्त पदों के सापेक्ष प्रमोशन होनी चाहिए। इससे पहले महिला शाखा के दो विषयों की 59 शिक्षिकाओं का दिसंबर 2022 में प्रवक्ता पद पर प्रमोशन हुआ था, जबकि पुरुष वर्ग की पदोन्नति कई सालों से नहीं हुई है। वर्तमान में महिला शाखा में 1800 से अधिक और पुरुष शाखा में दो हजार से अधिक पद खाली हैं। प्रमोशन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कराने के लिए दो साल पहले ही अनुरोध किया गया था। हालांकि 2019-20 से 2023-24 सत्र के बीच रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए भेजे गए प्रस्ताव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.