कन्नौज, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही ठठिया क्षेत्र के मुचुआपुर और ठठिया फीडर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली विभाग जहां कागजों में रोजाना 10 से 12 घंटे निर्बाध आपूर्ति का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता घंटों बिजली कटौती, लगातार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। सिंचाई के अभाव में मक्का, उड़द, मूंग और मूंगफली की फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- विद्युत कटौती के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेन्द्र का घेराव ग्रामीणों का आरोप है कि 10-12 घंटे की जगह उन्हें केवल 4 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी कई बार कट-कट कर। समस्या से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.