4 सितंबर से होगी जिला एथलेटिक्स मीट
कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिला एथलेटिक्स मीट को आईआईटी कानपुर में चार से छह सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-16, अंडर-20 और पुरुष व महिला ओपन वर्ग में ट्रैक व फील्ड की विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। इसमें 100 से 5000 मीटर तक की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला, चक्का, भाला और हैमर थ्रो सहित बाधा दौड़ और पोल वॉल्ट शामिल है। एसोसिएशन के अनुसार छह अगस्त तक जमा प्रविष्टियां ही मान्य रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.