4 सितंबर से सपा का 1600 बूथों पर पीडीए सर्वेक्षण अभियान
कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने मिशन-2027 की तैयारियों के तहत शहर के 1600 बूथों पर पीडीए सर्वेक्षण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। चार सितंबर से पार्टी की पीडीए टीमें बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची का गहन परीक्षण करेंगी। साथ ही बेरोजगारी, बंद हो रहे लघु उद्योग और दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का भी सर्वेक्षण कर जमीनी स्थिति का आकलन किया जाएगा। बुधवार को नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष फजल महमूद की अध्यक्षता में पीडीए थिंक टैंक, बूथ प्रभारियों, सेक्टर इंचार्ज और विधानसभा अध्यक्षों की बैठक हुई। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, दीपक खोटे, सचिन साहू, सत्यनारायण गहरवार, महेंद्र सिंह, सजल कुशवाह, रजत मिश्रा, राजू पहलवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.