4 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर । चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक कोल्हान में बरसेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक कोल्हान में बारिश का दौर जारी रहेगा। 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी कुछ और गिरावट आने का अनुमान है। सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.