बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- रोहिणी नक्षत्र का रहेगा संयोग, रात 11.57 से 12.43 तक शुभ मुहूर्त पावापुरी, निज संवाददाता। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाने वाला भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस वर्ष शुक्रवार, चार सितंबर को मनाया जाएगा। श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाएंगे। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाने के साथ विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 4 को, 11.04 पर समाप्त हो जाएगी रोहिणी नक्षत्र-- दोनों पंडितों के फोटो हैंजन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात 11.57 बजे से 12.43 बजे तक जन्मोत्सव एवं पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस बार रोहिणी नक्षत्र तीन सितंबर की रात 12.29 बजे शुरू होकर चार सितंबर की रात 11.04 बजे तक रहेगा।...