नई दिल्ली, जुलाई 3 -- साउथ अफ्रीका की मेंस टीम के बाद वुमेंस टीम के सिर भी 'चोकर्स' का तमगा लग गया है। पूरे आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान टीम अच्छा परफॉर्म करती है। ग्रुप स्टेज में अहम मुकाबले जीतती है, मगर जैसे ही बारी नॉकआउट स्टेज की आती है तो टीम चोक कर जाती है। हाल ही में साउथ अफ्रीका की वुमेंस टीम को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। यह पहला मौका नहीं है जब साउथ अफ्रीका ने इस तरह से चोक किया हो। टीम इससे पहले दो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचकर भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकीं। साउथ अफ्रीका के मेंस और वुमेंस टीम के पिछले 4 साल में हुए आईसीसी टूर्नामेंट के आंकड़े उठाएं तो उनकी टीम 8 बार दिल तुड़वा चुकी है। जी हां। उन्होंने इस दौरान एक आईसीसी खिताब वर्ल्ड टेस्ट चैंपिय...