नई दिल्ली, फरवरी 2 -- दिल्ली में सोमवार को पिछले चार सालों का सबसे ठंडा फरवरी का दिन दर्ज किया गया। आज सुबह से ही घने कोहरे और ठिठुरन ने राजधानी को अपनी चपेट में ले लिया था। सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम, यानी 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 3 फरवरी 2022 के बाद इस महीने का सबसे कम तापमान है। सुबह के समय पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में दृश्यता घटकर महज 100 मीटर रह गई थी, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से रातें कम सर्द रहीं। इस बीच दिनभर छाए बादलों और कोहरे ने ढिढुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए घने कोहरे का 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.