देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला के जंगल में बोरे में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाने और फोन पर बात करने से रोकने पर विवाद के बाद पति ने गला घोंटकर पहली पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। उसने चार दिन तक पत्नी का शव रजाई में छिपाए रखा। दूसरी पत्नी के आने पर शव को बाइक से कट्टे में भरकर जंगल में फेंक दिया।पुलिस ने किया खुलासा गुरुवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को बालासुंदरी-शीतला माता मंदिर परिसर के पास प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिला था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान रूपा (32) के रूप में हुई। हत्या के आरोपी रंजीत शर्मा निवासी सहरसा बिहार को भाटोवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.