4 साल के बच्चे को मारकर निकाले किडनी-फेफड़े और आंखें, ऑनलाइन बेचने का था प्लान; छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज कांड
जशपुर, नवम्बर 9 -- छत्तीसगढ़ में 27-वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सोशल मीडिया से प्रभावित होकर अपने ममेरे भाई के चार साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने बच्चे के गुर्दे, फेफड़े तथा आंखें निकालकर उन्हें ऑनलाइन बेचने का भी प्रयास किया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान बासुदेव उर्फ टंगनू के रूप में हुई है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया। बच्चे का शव जशपुर जिले के लोधेनापाठ महुआ गांव में एक खेत के गड्ढे में बोरे में भरा हुआ मिला था। जशपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता रामजीत राम (36) ने शनिवार को सन्ना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा जितेंद्र राम 5 नवंबर से लापता है। उन्होंने बताया कि रामजीत करीब एक साल पहले काम की तलाश में अपने परिवार के साथ सन्ना गांव आकर रहने लगे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.