निज प्रतिनिधि, जुलाई 24 -- मनोज रोशन, त्रिवेणीगंज। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक 4 साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत के बाद बीते 3 दिनों से तनाव की स्थिति है। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक स्थित कुपड़िया गांव में घटना से आक्रोशित परिजन ने मासूम के शव को कथित आरोपी के घर में रखकर धरना शुरू कर दिया है। परिजन की शर्त है कि जब तक आरोपी पक्ष एक बीघा जमीन मुआवजे के तौर पर नहीं देगा, तब तक ना तो शव का पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा और ना ही पुलिस को कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी करने दी जाएगी। इधर, ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन आरोपी के घर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ​मृत मासूम की पहचान वार्ड एक निवासी चंदन यादव के बेटे दुर्लभ कुमार (4 साल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की दोपहर दुर...