मेरठ, जुलाई 25 -- सरूरपुर थाने के करनावल में वर्ष 2017 में चार साल की बच्ची का रेप किया था। आरोपी को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। 18 मार्च 2017 को करनावल में चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कस्बा निवासी आरोपी छोटू ने बच्ची को अगवा कर लिया और अपने घर पर बंधक बनाकर रेप किया। इस दौरान बच्ची को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी, जिसके बाद सुनवाई न्यायालय स्पेशल जज पोक्सो कोर्ट-3 की कोर्ट में हो रही थी। यह भी पढ़ें- चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म में 10 साल की कठोर कारावास कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी छोटू को 10 साल की सजा और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह भी पढ...