4 शिक्षकों के भरोसे 650 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई
बोकारो, जून 19 -- चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो मध्य पंचायत में 1957 में स्थापित उत्क्रमित नेहरू प्लस 2 उच्च विद्यालय तेलो बदहाली का शिकार है। 650 विद्यार्थियों की पढ़ाई महज 4 शिक्षकों के भरोसे चल रही है। इनमें 1 फिजिकल टीचर, 1 हिंदी, 1 इतिहास और 1 प्रधानाचार्य शामिल हैं। प्रधानाचार्य अजय चक्रवर्ती को रोजाना स्कूल और विभागीय काम में व्यस्त रहना पड़ता है। ऐसे में क्लास दो शिक्षकों के भरोसे ही चल रही है।
भाजपा की पहल शुक्रवार को भाजपा तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा विद्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य से पूरी जानकारी ली और कहा कि यह विद्यालय पूरे क्षेत्र का गौरव है, लेकिन शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों का भविष्य अंधेरे में है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात कर जल्द शिक्षकों की बहाली कराने का आश्वासन दिया। सुरेश कुशवाहा ने 6 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.