ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए अच्छी खबर है। गौड़ चौक के पास ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए निर्माणाधीन अंडरपास के निकट की सड़क 4 लेन की होगी। इससे पर्थला से तिगरी की तरफ और गौड़ सिटी से 130 मीटर चौड़ी सड़क पर पहुंचना और आसान हो जाएगा। यह काम दिवाली से पहले पूरा किया जाएगा। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक, नोएडा पर्थला से तिगरी यानी गाजियाबाद की तरफ जाने के दौरान गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास के पास वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। सुबह और शाम व्यस्त वाहन रेंगते हैं। इसी तरह तिगरी और गौड़ सिटी की तरफ से 130 मीटर चौड़ी सड़क पर आने वाले वाहनों की रफ्तार भी अंडरपास के पास धीमी हो जाती है। यह भी पढ़ें- ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो चलाने को PIB से मंजूरी, 7.5 KM रूट पर बनेंगे 5 स्टेशनदो जगहों पर चौड़ी की जाए...