नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Success Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों दो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की कहानी चर्चा में है। वायरल स्टोरी में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक ही साल में एक ही कोर्स की पढ़ाई पूरी की, उन्हें एक ही संस्थान से करीब 4 लाख रुपये सालाना का नौकरी का ऑफर मिला, लेकिन करियर को लेकर दोनों ने अलग-अलग फैसले लिए। एक ने नौकरी जॉइन कर ली, जबकि दूसरी छात्रा ने बिना किसी दूसरे जॉब ऑफर के उस नौकरी को ठुकराकर आगे की पढ़ाई और GATE की तैयारी का रास्ता चुना। अब दावा किया जा रहा है कि इसी फैसले ने उसके करियर की दिशा बदल दी और पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे 26 लाख रुपये सालाना का इन-हैंड पैकेज मिला।2023 में पूरी की BTech की पढ़ाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, दोनों छात्रों ने 2023 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में ब...