नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 220 रनों के विशाल लक्ष्य को चेज करके अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन अब टीम की हालत बेहद खराब नजर आ रही है और वह पॉइंट्स टेबल पर भी काफी नीचे है। मुंबई इंडियंस ने अब तक आईपीएल 2026 में चार मुकाबले खेले हैं और जिसमें से उसे सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल हो पाई है। बाकी के तीन मैचों में उसे दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस की हार का बड़ा कारण गेंदबाजी के साथ-साथ उसके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना कर पाना भी है। फिर चाहे वह सूर्यकुमार यादव की धीमी गति की पारियां हों, या तिलक वर्मा का मैदान पर आते ही कुछ गेंदें खेलकर वापस पवेलियन ल...