लखनऊ, अप्रैल 25 -- CM Yogi in Bengal: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, चार मई को बंगाल का रिजल्ट आने के बाद टीमएसी के गुंडो को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि ममता दीदी ने सीएए का विरोध इसलिए किया, क्योंकि उन्हें चिंता थी कि अगर हिंदुओं की संख्या बढ़ गयी तो सड़कों पर इफ्तार कैसे होगा? बंगाल में अराजकता के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा, मतदान के पहले चरण के दौरान इन लोगों ने भाजपा नेताओं और उम्मीदवारों पर हमला किया। हर किसी ने उनकी गुंडागर्दी देखी है। लेकिन जब चार मई को परिणाम आएंगे तो तृणमूल के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.