4 बीघा-13 कट्ठा की सरकारी झील गायब? सीओ-आरओ-कर्मचारी ने मलाई खाई; 3 सस्पेंड, 8 रडार पर
दरभंगा, जुलाई 11 -- बिहार के दरभंगा में अफसर और कर्मियों की सांठगांठ से भू माफिया ने 4 बीघा, 13 कट्ठा, 10 धूर में फैली सरकारी झील को दस्तावेज से गायब करके बेच दिया। मामला उजागर होने के बाद डीएम ने कड़ी कार्रवाई की है। इसमें कई अफसरों के साथ राजस्व कर्मचारियों पर गाज गिरी है। कई अन्य कर्मी भी कार्रवाी की जद में आ सकते हैं। डीएम के ऐक्शन से हड़कंप मच गया है। डीएम कौशल कुमार ने सरकारी भूमि सुरक्षा एवं राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में दोषी पाए गए आठ राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश भी दिया है। मामला सदर अंचल के खोजकीपुर मौजा स्थित गैरमजरूआ खास (झील) भूमि का अवैध रूप से दाखिल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.