नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कई बार असफल होने के बाद निराश हताश हो चुके युवाओं को प्रियंका गोयल से जरूर सीख लेनी चाहिए। दिल्ली के पीतम पुरा की रहने वाली प्रियंका गोयल ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास की। उनकी रैंक 369वीं रहीं। उन्हें दानिक्स सर्विसेज अलॉट हुई थीं। वह फिलहाल दिल्ली के एक्साइज एंटरटेनमेंट एंड लग्जरी टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। यूपीएससी की उतार चढ़ाव और संघर्ष भरी यात्रा में वह चार बार प्रीलिम्स में फेल हुईं। प्रियंका की कहानी कई सालों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को यह बताती है कि इस राह पर धैर्य, लगातार मेहनत, लगन, खुद पर भरोसा रखने की कितनी जरूरत होती है।डीयू से किया बीकॉम ऑनर्स दिल्ली की प्रियंका गोयल की स्कूलिंग महाराजा अंग्रसेन पब्लिक स्कूल पीतम ...