देवघर, दिसम्बर 15 -- सारवां प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में सोमवार को पैक्स अध्यक्ष, पर्यवेक्षक व प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। उसमें धान अधिप्राप्ति को लेकर सरकार के गाइड-लाइन के तहत पैक्स अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसमें सभी 4 पैक्स गोदामों में बिजली व सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश भी शामिल था। पैक्स अध्यक्ष द्वारा समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया गया। इसके पूर्व पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिसमें सभी लंबित योजनाओं के शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीएओ विजय देव, बीडब्ल्यूए प्रमोद कुमार, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार, प्रभारी एमओ मोईन अंसारी पैक्स अध्यक्ष महेश कुमार राय व आदित्य रंजन आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...