नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक बुध अनुराधा नक्षत्र में 04 दिसंबर 2026 को गोचर करने वाले हैं और 12 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी न्याय देवता शनि हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि के अुराधा नक्षत्र में बुध गोचर होता है, तो इस दौरान नेटवर्किंग, रणनीतिक कामों और धैर्य में गहराई आती है। बुध और शनि आपस में मित्र हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि जब शनि बुध के घर में प्रवेश करते हैं तो बुद्धि, व्यापार और अनुशासन के साख व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने से बुध शनि के प्रभाव में आएंगे। बुध का अनुराधा नक्षत्र परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालेगा लेकिन वृषभ, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को सकारात्मक परिणामों की प्राप्...