नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Multibagger Stocks: लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मालामाल कर देने वाली कंपनी Cubex Tubings के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस स्मॉल कैप स्टॉक के शेयरों में पिछले 4 कारोबारी दिन से तेजी देखी जा रही है। इस दौरान लगातार स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। बता दें, बीते एक हफ्ते में स्टॉक की कीमतों में 78 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। आज शुक्रवार को बीएसई में यह स्टॉक बढ़त के साथ 149.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 152.16 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई भी है। बता दें, स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 73.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 217.88 करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- 3 कंपनियों के आईपीओ ने किया कमाल, 1 के शेयरों में महज कुछ दिन मे...