नई दिल्ली, जून 28 -- पिछले एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर दुनिया के अलग-अलग कोनों से आ रही भूकंप की खबरों ने सबको डरा दिया है। वेनेजुएला में आए विनाशकारी दोहरे भूकंप के झटकों से लेकर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जापान और उत्तरी कैलिफोर्निया तक- धरती लगातार डोल रही है। इतनी तेजी से बैक-टू-बैकर आए इन भूकंपों ने आम लोगों के जेहन में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है: क्या ये सभी भूकंप आपस में जुड़े हुए हैं या यह किसी बड़ी तबाही का संकेत है?वेनेजुएला से शुरू हुआ तबाही का सिलसिला कांपती धरती का यह खौफनाक मंजर सबसे पहले बुधवार को वेनेजुएला में देखने को मिला। वहां आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंपों ने चंद पलों में हंसते-खेलते शहरों को मलबे के ढेर में बदल दिया। इस आपदा में अब तक 1,430 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे के नीचे जिंदगी तलाशने के लिए शुरुआती ...