नई दिल्ली, मई 7 -- एक बड़ी राहत के बाद एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर गुरुवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 69.58 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 दिन में कंपनी के शेयरों में 49 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक हफ्ते में एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर 51 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एम्बेसी डिवेलपमेंट्स को दिवालियापन की कार्यवाही (इंसॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स) से राहत मिली है। क्या है पूरा मामलाएम्बेसी डिवेलपमेंट्स को नेशनल कंपनी लॉ अपेलिट ट्रिब्यूनल (NCLAT) से बड़ी राहत मिली है। NCLAT ने एक पिछले आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कंपनी को कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजॉलूशन प्रोसेस (CIRP) में शामिल किया गया था। रियल एस्टेट कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि अपेलिट ट्...