नई दिल्ली, मार्च 23 -- Gujarat Alkalies Share: गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयर में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दिन के कारोबार के दौरान यह शेयर करीब 9% चढ़कर Rs.586.35 तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि यह तेजी ऐसे समय में आई जब बाजार का माहौल कमजोर था और BSE सेंसेक्स करीब 2.5% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ गया इस तेजी के साथ ही कंपनी के शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी बढ़ गया। आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में औसत कारोबार तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया। NSE और BSE पर मिलाकर करीब 3.37 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ, जो कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 46% है। इतना भारी वॉल्यूम यह दिखाता है कि निवेशकों की दिलचस्पी अचानक बढ़ी है। यह भी पढ़ें- एयरलाइन कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट, बेचने के लगी होड़ य...