नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- बाजार में लिस्ट होने से लेकर 4 दिन के भीतर रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर 109 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार 1 अक्टूबर को BSE में 221.10 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO में रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयर का दाम 106 रुपये था। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी इस कंपनी पर दांव लगाया हुआ है। केडिया ने रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का आईपीओ आने से पहले कंपनी के शेयर खरीदे थे। विजय केडिया के पास हैं रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के 5,56,800 शेयरदिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स पर दांव लगाया है। केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के 5,56,800 शेयर हैं, यह रोबोकिड्ज की प्री-इश्यू शेयर कैपिटल का 7.02 पर्सेंट है। केडि...