4 दिन में डूब गए Rs.14 लाख करोड़, सेंसेक्स 2700 अंक से अधिक टूटा, क्या हैं कारण?
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- घरेलू शेयर मार्केट की हालत पिछले सेशन से काफी खराब है। 4 दिन से भी कम समय में सेंसेक्स 2700 अंक से अधिक टूट चुका है। इस अवधि में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 483 लाख करोड़ से घटकर 469 लाख करोड़ रुपये रह गया है। यानी इस अवधि में निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए। इस गिरावट के पीछे सबसे बड़े 3 कारणों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में गतिरोध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी बांड यील्ड में उछाल और घरेलू मार्केट से विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी है। 23 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स 74828 के लेवल पर बंद हुआ था। 24 सितंबर को गिरावट के साथ खुला और 1247 अंक लुढ़क कर 73580 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि, 25 सितंबर को सेंसेक्स 315 अंक ऊपर 73895 के लेवल पर बंद हुआ था, लेकिन जब सोमवार 28 सितंबर को बंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.