नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Budh Rashifal Mercury Transit 2026, बुध गोचर : ग्रहों के राजकुमार बुध जल्द ही गोचर करने जा रहे हैं। बुध का शुभ प्रभाव कुछ राशियों को अपार मौके आर्थिक सफलता और बुद्धि में वृद्धि दिला सकता है। इस समय बुध सूर्य की सिंह राशि में और केतु के मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिन में ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। इस बार बुध का नक्षत्र गोचर होगा, जो शुक्र के नक्षत्र में होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध का नक्षत्र गोचर 29 अगस्त के दिन दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट पर होगा। बुध शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 5 सितंबर 2026 तक विराजने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को बुध और शुक्र की शुभ दृष्टि से जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं बुध का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए लाभ...