नई दिल्ली, मार्च 13 -- दिल्ली मेट्रो की रफ्तार एक बार फिर केबल चोरों ने थाम दी। हैरानी की बात यह है कि इस बार उस रूट पर इसे अंजाम दिया गया जिसका उद्घाटन महज 4 दिन पहले ही हुआ था। दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे रूट पर 1000 मीटर लंबे सिग्नल केबल की चोरी हो गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को मौके से गिरफ्तार किया है। पीएम मोदी ने रविवार को इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि केबल चोरी की वजह से सिग्नल सिस्टम में बाधा आई। इसलिए ट्रेनों को भलस्वा से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही चलाया गया। गुरुवार को दिनभर इस रूट पर सेवा बाधित रही। क्योंकि संचालन रोके बिना नई केबल नहीं बिछाई जा सकती थी। एक अधिकारी ने बताया कि यात्री सेवाओं पर असर डाले बिना परिचालन घंटों के दौरान सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.