नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के शेयरों में बुधवार 16 सितंबर को अचानक तेज खरीदारी देखने को मिली। कंपनी का शेयर BSE पर Rs.77.40 के पिछले बंद भाव के मुकाबले Rs.77.80 पर खुला और कारोबार के दौरान करीब 8% उछलकर Rs.83.62 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। इस तेजी के साथ शेयर लगातार चार कारोबारी सत्रों की गिरावट को रोकने की स्थिति में नजर आया। हाल की कमजोरी के बाद आई इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर कंपनी के शेयर की तरफ खींचा है। आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि शेयरों में अचानक क्यों इतनी बड़ी तेजी आई? यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 332 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी हालांकि, जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के शेयर में आई यह तेजी ऐसे समय पर हुई है, जब स्टॉक हाल के दिनों में दबाव में रहा है। ...