हाजीपुर, मार्च 28 -- महनार,संवाद सूत्र। 23 मार्च की सुबह घर से लापता हुए महनार थाना क्षेत्र के करनौती निवासी 17 वर्षीय किशोर शुभम कुमार को पुलिस ने चार दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया। इस संबंध में शनिवार को महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि करनौती पंचायत के वार्ड संख्या 04 निवासी उमाशंकर ठाकुर का पुत्र शुभम कुमार 23 मार्च से घर से गायब था। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद महनार थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह के नेतृत्व में लगातार छानबीन और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 मार्च को पटना रेलवे स्टेशन से किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान शुभम ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में कम अंक आने के कारण वह मानसिक दबाव में आ गया था,जिसके चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.