बिहारशरीफ, मार्च 13 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड की कछियावां पंचायत के अकैड़ गांव के अधेड़ राजू कुमार नौ मार्च से घर से लापता हैं। पत्नी कंचन देवी ने चंडी थाना में पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि पति राजू कुमार की उम्र 41 वर्ष पिता रामचंद्र महतो, रंग गेरुआ, कद पांच फीट पांच इंच है। वे मानसिक रूप से कमजोर हैं। नौ मार्च की संध्या सात बजे निकले थे। तब से वापस नहीं लौटे हैं। उनकी खोजबीन करने की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...