नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में जिन टीमों को धुरंधर कहा जाता है, उन्हीं टीमों की हालत आईपीएल 2026 सीजन में बहुत ज्यादा खराब है। आईपीएल के 19वें सीजन में सभी टीमों ने 4-4 मैच खेल लिए हैं और इन 4-4 मैचों के बाद 14 ट्रॉफी जीत चुकीं 4 टीमों की हालत बहुत ही ज्यादा पतली है। 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की आईपीएल विजेता सनराइजर्स हैदराबाद इस समय आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में बॉटम 4 में लगी हुई हैं। 3 बार की आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी 10वें पायदान पर है, जो 4 में से 3 मैच हारी है और एक मैच बारिश में धुला था, जिसके लिए उन्हें एक पॉइंट मिला। पॉइंट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.