4 जून से शुरू होगा 12 दिवसीय निशुल्क समर कैंप
देहरादून, मई 31 -- देहरादून। पर्वतीय कल्याण समिति की ओर से स्मिथनगर स्थित सामुदायिक भवन में 4 जून से 14 जून 2026 तक 12 दिवसीय निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 3 से 8 तक के बच्चे इसमें प्रतिभाग करेंगे। अब तक 150 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। समिति के महासचिव वीरू बिष्ट ने बताया कि वर्तमान के डिजिटल दौर में बच्चे मोबाइल स्क्रीन पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में समर कैंप का उद्देश्य उन्हें मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकालकर खेलकूद, रचनात्मक और बौद्धिक गतिविधियों से जोड़ना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि समिति वर्षों से सेवा भाव के साथ मध्यमवर्गीय व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए यह कैंप निशुल्क आयोजित करती आ रही है। यह भी पढ़ें- स्मिथनगर सामुदायिक भवन में 4 जून से लगेगा समर कैंप ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.