4 जून तक बढ़ेगी तपिश, उमस से बेहाल रहेगा सीमांचल
कटिहार, जून 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जून की शुरुआत के साथ ही सीमांचल में मौसम के तेवर और तल्ख हो गए हैं। मंगलवार की अहले सुबह से ही सूरज ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया, जिसके कारण दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चार जून तक कटिहार समेत सीमांचल के जिलों में दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी के साथ-साथ भारी उमस का भी सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- धूप के तेवर गरम, तापमान 38 डिग्री पारतापमान की जानकारी कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान सामान्य सीमा में रहने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने से लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.